Sunday, March 28, 2010

ये क्या हो रहा सोनिया के क्षेत्र में



कामन इंटीग्रेटेड पुलिस एप्लीकेशन (सीपा) प्रोजेक्ट यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के क्षेत्र रायबरेली में कछुआ चाल चल रहा है। महिला थाना जहां कंप्यूटरीकरण से वंचित है वहीं आठ थानों में कंप्यूटर शोपीस बनकर रह गये हैं। जिले में 19 अक्टूबर 2007 को सीपा परियोजना का शुभारंभ हुआ था। प्रदेश के तत्कालीन सहकारिता मंत्री सरकार स्वामी प्रसाद मौर्य ने शहर कोतवाली में कंप्यूटर से पहली एफआईआर दर्ज करके परियोजना का शुभारंभ किया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मोहित अग्रवाल के निर्देशन में जिले के 18 थानों में प्रथम चरण में कंप्यूटर लगे थे। जिले में कुल 23 थाने हैं। उस समय 22 थाने ही थे। महिला थाना दिसंबर 2008 में अस्तित्व में आया। डीह, सरेनी, शिवगढ़ व डलमऊ थानों में प्रथम चरण में कंप्यूटर नहीं स्थापित हो पाये थे। इनमें द्वितीय चरण में कंप्यूटर स्थापित करा दिए गए हैं। महिला थाना अब भी वंचित है। संसदीय क्षेत्र के निर्मल गांवों में भी गंदगी फैलाने से बाज नहीं आये अफसर। इन अधिकारियों ने मानकों को ताख पर रख अपात्र गांवों को निर्मल ग्राम पुरस्कार दिलवा दिये। यह पुरस्कार किसी और ने नहीं बल्कि देश के राष्ट्रपति ने वर्ष 2008 में हरियाणा के हिसार जिले में बाटे थे। क्षेत्र के गावों में अभी मानक के अनुसार शौचालयों का निर्माण ही नहीं कराया गया है।

No comments:

Post a Comment